शुक्रवार को झालरापाटन विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माननीया मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के समर्थन में करीब एक दर्जन गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित व जनसम्पर्क किया। इस दौरान राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश महामंत्री राजपाल सिंह झाला, देवेंद्र सिंह व रामसिंह जी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। पूर्णतः विश्वस्त हूँ कि आपके आगमन से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे झालावाड़ जिले में विकास की राजनीति से जन-जन का कल्याण हुआ है। वहीं विपक्ष ने जिले को नजरअंदाज किया और उन्हें आरोपों की राजनीति करने की आदत है, इससे झालावाड़ की जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। विकास को कभी भी आरोपों से नकारा नहीं जा सकता है। भाजपा सरकार ने यहाँ कल्पनाओं से परे विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।