Dushyant Singh

बारां, 12 अप्रेल। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के हक की बात की है, जबकि कांग्रेस की नीतियां किसान विरोधी ही रहीं। अपने 60 सालों के शासनकाल में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों का आर्थिक स्तर विकसित करने में कांग्रेस कोई उल्लेखनीय भूमिका नहीं निभा सकी, जबकि हमारे पास खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की पूरी क्षमताएं मौजूद हैं। बारां कृषि उपज मंडी समिति परिसर में आज सुबह आयोजित सम्पर्क सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से संसद तक सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार अकावद बांध के निर्माण के लिए संकल्पित है, यही नहीं बांध के निर्माण से प्रभावित हो रहे गावों के बेहतर पुनर्वास के बारे में विचार किया जा रहा है। हम अकावद ही नहीं अहमदी और दीपपुरा-रक्सपुरिया सिंचाई परियोजनाओं को भी गति देने के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा का प्रयास है कि झालावाड़ और बारां जिलों में उपलब्ध प्रचुर जल संसाधनों का जनहित में इस्तेमाल करने की दिशा में और भी योजनाएं बनाई जाएं। सांसद प्रत्याशी ने कहा कि अपने 60 सालों के शासनकाल में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों का आर्थिक स्तर विकसित करने में कांग्रेस कोई उल्लेखनीय भूमिका नहीं निभा सकी, जबकि हमारे पास खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की पूरी क्षमताएं मौजूद हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि लहसुन किसानों का समर्थन मूल्य का मुद्दा हो, बारदाने की समस्या हो या ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मुआवजे का मामला, उन्होंने हमेशा किसानों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्षी प्रमोद जैन भाया तो बारां को बाढ़ से बचाने के लिए कोई काम करना तो दूर संकट के समय प्रभावित इलाकों तक भी नहीं पहुंचे थे। भाजपा ने सत्ता में आते ही बारां को बार बार के इस संकट से बचाने के लिए डाइवर्जन चैनल बनाने की घोषणा की है। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हमेशा किसान और जवान की दुर्दशा हुई है। भाजपा की सरकार गांव, गरीब और किसान की सरकार है। विधायक रामपाल मेघवाल मंडी अध्यक्ष श्याम लश्करी एवं वयोवृद्ध व्यापारी साबूलाल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। मंडी व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों ने इस अवसर पर दुष्यंत सिंह का अभिनंदन किया।

उन्होंने आज बटावदा, फूंसरा, कलमंडा, इकलेरा, मंडोला, करनाहेड़ा, पाठेड़ा, नारेड़ा, फतेहपुर, सम्बलपुर, माथना आदि गावों-कस्बों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जन सम्पर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा व जगदीश मीणा, उपाध्यक्ष खेमसिंह डागर, मंडल अध्यक्ष मोरपाल सुमन, भीमराज चैधरी, मुरली मीणा, प्रदीप मैरोठा, निर्मल माथोड़िया, निरंजन शर्मा व राकेश मीणा आदि नेता मौजूद रहे।

in media

Latest  update

Send this to a friend