Dushyant Singh

अन्ता, 11 अप्रेल। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया यदि वास्तव में जमीनी नेता थे तो उन्हें मंत्री पद से हटाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनकी जमीन नहीं छीननी चाहिए थी। अंता विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह ने प्रतिपक्षी के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लिया। उन्होंने गहलोत के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं निश्चित ही अपनी मां के मार्गदर्शन में काम करता हूॅु, क्योंकि उन्हें गहन राजनीतिक अनुभव है और विकास के प्रति उनकी सोच को लेकर आम जन भी उन्हें याद करते हैं फिर वो तो मेरी अपनी मां हैं।

दुष्यंत ने कहा कि मां के साथ रिश्तों पर प्रतिक्रिया जताना कांग्रेस के नेता गहलोत के लिए स्वाभाविक है, क्योंकि उनके लिए तो एक विदेशी महिला ही उनकी मां समान है। उन्होंने कहा कि हमने राजनीति में कभी गरिमा भंग नहीं की है, ना ही अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह कांग्रेस की संस्कृति है। सांसद प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में विकास की दृष्टि से हाडोती संभाग काफी पिछड़ गया। कोटा से आइआइटी छिन गई और झालावाड़ से स्पाइस पार्क चला गया। उन्होंने गहलोत को चुनौती देते हुए कहा कि वह बताएं कि उनके कार्यकाल में हाडोती में कौनसे यादगार विकास कार्य हुए।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि भाजपा ही एकात्म मानवतावाद को मानने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश नरेन्द्र मोदी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। दुष्यंत सिंह इस सपने को साकार करने की दिशा में एक कड़ी हैं।

मुस्लिम समाज गुमराह ना होः पलायथा में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान एवं पूर्व विधायक सगीर मोहम्मद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के दर्जनों पुरुष महिलाओं ने सांसद प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पठान ने कहा कि मुस्लिम समाज को कांग्रेस से गुमराह होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सभी 120 करोड़ हिंदुस्तानियों को साथ लेकर विकास की बात करने वाली पार्टी है।

भाजपा में शामिलः बालदड़ा में मो. अशरफ, मो. अय्यूब, जाकिर हुसैन व अब्दुल वहाब के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के 18 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा पाटोन्दा में रामधन धन्वंतरि, कन्हैयालाल केवट, छगनलाल मेघवाल एवं शम्सुद्दीन ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

उन्होंने आज बमूलिया कलां, भोज्याखेड़ी, बालाखेड़ा, कड़गांव, पाटोन्दा, ऊदपुरिया, सीसवाली, शाहपुरा व रायथल आदि गावों-कस्बों का दौरा कर भाजपा क पक्ष में मतदान की अपील की। जन सम्पर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, प्रधान संजना मीणा, प्रेम गालव, यशवंत मारग, निर्माल माथोड़िया, गिरीश गुप्ता, बजरंगलाल मालव, कलावती धाकड़, मधुसूदन सिंह, रामू खंडेलवाल, हुसैन पठान, मनोज गोस्वामी आदि नेता मौजूद रहे।

in media

Latest  update

Send this to a friend