सांसद दुष्यंत सिंह ने राज्य के बजट को संतुलित, सुधारवादी और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बताया है। सांसद ने कहा कि राज्य में सुराज के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से इस बजट में मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता और जनता के प्रति जवाबदेही को प्रदर्शित किया है। दुष्यंत सिंह ने कहा कि इस बजट में आम जन जीवन से जुड़ा कोई भी पहलू अछूता नहीं रहा है। बजट में की गई घोषणाओं की क्रियान्विति होने पर जनता के समक्ष विकास की वास्तविक तस्वीर उभरेगी।
उन्होंने झालावाड़ और बारां जिलों में बिजली, पेयजल, सिंचाई, उच्च शिक्षा और पर्यटन विकास के लिए की गई घोषणाओं के प्रति मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया है।
झालावाड़ जिला
1. भवानीमंडी में एडीजे कोर्ट की स्थापना।
2. झालावाड़ जिला न्यायालय में अत्याधुनिक पुस्तकालय की स्थापना।
3. रेवा ग्रामीण जलापूर्ति योजना 48.50 करोड़।
4. भीमनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना 30.80 करोड़।
5. माधवी ग्रामीण पेयजल योजना 30.87 करोड़।
6. भीमसागर बांध की नहरों का सुदृढ़ीकरण 5 करोड़।
7. कैंसर उपचार की सुविधा।
8. गढ़ और गागरोन फोर्ट के विकास के लिए 4.52 करोड़।
9. रैन बसेरा 2.24 करोड़।
10. मऊ बोरदा और दलहनपुर के विकास, संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए क्रमशः 3.53 व 6.25 करोड़।
बारां जिला
1. चंबल सिंचित क्षेत्र विकास के लिए 4.5 करोड़।
2. बारां में इंजीनियरिंग काॅलेज की घोषणा।
3. नाहरगढ़ में वनौषधि उद्यान के लिए 1.42 करोड़।
4. छबड़ा में सुपर क्रिटिकल बिजली इकाई।
Send this to a friend